कर्वी: चित्रकूट मानिकपुर के डोडा माफी में लाखों रुपये में बने सामुदायिक भवन हो रहे जर्जर, अराजक तत्वों का बना ठिकाना
चित्रकूट के मानिकपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत डोडा माफी में बुधवार दोपहर 2 बजे स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नवनिर्मित सामुदायिक भवन जर्जर हो रहा है और खुली बिजली लाइन दुर्घटना का खतरा बना रही है। भवन में सुबह शाम जुआ और शराब का अड्डा बन गया है, शराब के पाउच से गंदगी फैली है। लोगों ने गेट बंद व सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।