रौत के ग्रामीणों ने सोमवार शाम 4बजे एसडीएम मनीषा रेशम को ज्ञापन देकर रौत,पीतलिया के बालाजी के रास्ते की भूमि,चारागाह व सिवायचक भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि गोचर भूमि और रास्ते की भूमि से जल्द अतिक्रमण हटाया जाए।गोचर भूमि पर कब्जा कर लेने के करण गोवंश को चारे की समस्या आ रही है।