भरगामा: कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव लड़ेंगे शिक्षाविद् रजनीश रंजन, 16 जून को अररिया में संवाद होगा
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के संभावित प्रत्याशी एवं शिक्षाविद् रजनीश रंजन ने आगामी चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने 16 जून 2026 को अररिया में जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है।