बीना: बीना MLA का गौ सेवक से गाली-गलौज व धमकी देने का ऑडियो वायरल; परदेसी पुरा थाने में शिकायत दर्ज, MLA बोलीं- ऑडियो फेक है
Bina, Sagar | Jul 6, 2025 इंदौर के परदेसी पुरा थाने में गौ सेवक खिमलासा निवासी हरिकिशन सेन ने शिकायती आवेदन दिया है की विधायक निर्मला सप्रे ने मोबाइल पर बात के दौरान गाली गलौज कर धमकाया है। गौ सेवक हरिकिशन सेन का कहना है कि बीना विधानसभा में गोचर भूमि के अतिक्रमण को लेकर बात की थी जिस पर से विधायक ने मोबाइल पर गाली गलौज कर धमकाया। वहीं विधायक ने ऑडियो को फर्जी बताया।