बीना: मोहर्रम पर्व के चलते मस्जिद वार्ड से निकलेंगे ताजिए, मुस्लिम समुदाय के लोग तैयारी में जुटे
Bina, Sagar | Jul 5, 2025 मुस्लिम समुदाय का इस्लामी वर्ष की शुरुआत मोहर्रम से होती है और इस महीने को शहादत का महीना भी कहते हैं। मोहर्रम के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखते हैं और इबादत करते हैं। वही हजरत इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिया बनाते हैं।रविवार को मुस्लिम समुदाय के द्वारा मोहर्रम पर्व पर ताजिया निकाले जाएंगे। जिसकी तैयारी में लोग जुटे हुए हैं।