मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुधाकर राव बापट की पुण्यतिथि के उपलक्ष में नई बस्ती स्थित हरे राम मंदिर स्थित पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधा रोपण कर स्वर्गीय पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी ने अपने-अपने विचार रखे।