डुमरांव: रेलवे में नौकरी करते हुए सेल्फ स्टडी से ज्योति ने 70वीं बीपीएससी में पाई बड़ी सफलता, बनीं एससी-एसटी कल्याण पदाधिकारी
Dumraon, Buxar | Jun 21, 2026 डुमरांव की गलियों से निकली एक साधारण सी लड़की ने अपने हौसले और मेहनत से असाधारण कहानी लिख दी। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर ज्योति कुमारी ने न केवल डुमरांव बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। इसका रिजल्ट शनिवार शाम पांच बजे आया था।