बख्शी का तालाब: अग्निशमन सेवा सप्ताह: स्कूल में बच्चों को आग से बचाव के गुण सिखाए गए
अग्निशमन सेवा सप्ताह" के तहत मुख्य अग्निशमन अधिकारी लखनऊ के निर्देशन में बीकेटी अग्निशमन विभाग ने अस्ति रोड स्थित "द विश्रामम स्कूल" में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बच्चों को प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने, घबराहट से बचने और तुरंत सूचना देने के तरीके बत