भोगनीपुर: श्रीरामपुर के निकट सड़क पार करते समय टैंकर की टक्कर से कक्षा पांचवीं की छात्रा की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
श्रीरामपुर गांव के अशोक कुमार ने बताया कि पोती धर्मेंद्र की पुत्री आयुषी उर्फ मनु पुखरायां के एक निजी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती थी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह पोती आयुषी व मनु को स्कूल भेजने जा रहे थे। ऑटो के लिए सड़क पार करते समय पोती आयुषी को टैंकर ने टक्कर मार दी। पोती को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया