अकबरपुर: थाना रूरा पुलिस ने ऑटो में यात्रा के दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार किया
थाना रुरा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर रुरा स्थित इण्डियन ऑयल पैट्रोल पम्प के सामने नहर पटरी के पास से ऑटो में यात्रा के दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली अभियुक्ता मुस्कान पुत्री रमेश किसान निवासिनी ग्राम बनकुई सकवाई थाना मोहमदाबाद जनपद फर्रूखाबाद (फतेहगढ़) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी किया गया एक मंगलसूत्र पीली धातु बरामद किया गया।