ऋषिकेश: घंटाघर के पास एंबुलेंस जाम में फंसी रही काफी देर, इमरजेंसी कॉल पर जा रही थी
देहरादून रोड पर घंटाघर के पास आज दोपहर में एक एंबुलेंस काफी देर फंसी रही ट्रैफिक जाम में। बताया जा रहा है एंबुलेंस इमरजेंसी कॉल पर जा रही थी।ऐसे में वहां पर एक टेंपू खड़ा था, जो लकड़ियों के फट्टे से भरा था। उसके बीच रोड में खड़े होने की वजह से जाम लगा। जब पुलिसकर्मी आए तब जाम हटाया गया।