ऋषिकेश: कोतवाली में यूकेडी ने पुलिस को दी तहरीर, गढ़वाली समाज को गाली देने के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की
कोतवाली में उत्तराखंड क्रांति दल ने बुधवार को एक तहरीर दी। जिसमें शिकायत की गई है भारतीय जनता पार्टी की रैली में एक व्यक्ति वीडियो बना रहा है और वह समाज को गाली दे रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद UKD ने मांग की है संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।