महसी: तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों ने तैनाती गांव में ड्यूटी की मांग की, बीडीओ के नाम सौंपा ज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी को सौंपा। पंचायत सहायकों ने जनगणना कार्य में लगाई गई ड्यूटी को तैनाती गांव में ही रखने की मांग की।