रानीगंज: दिलीपपुर विद्युत उपकेंद्र पर 250 केवीए ट्रांसफार्मर की केबल जलने से 15 घंटे रही बिजली गुल, 200 उपभोक्ता हुए परेशान
दिलीपपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पुरानी व नई बाजार क्षेत्र में रविवार व सोमवार की रात लगी आग से दोपहर तक बिजली आपूर्ति ठप रही। 250 केवीए ट्रांसफार्मर की बाहरी एलटी केबल जल जाने के कारण लगभग 200 से अधिक उपभोक्ताओं को करीब 15 घंटे उमस में बिताने पड़े। बताया गया कि बीती रात करीब 11 बजे दिलीपपुर बाजार में लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर की बाहरी एलटी लाइन की केबल म