पटियाली: गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने लापता हुए किशोर को 24 घंटे के भीतर तलाश कर परिजनों के किया सुपुर्द
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव मिजखुरी के रहने वाले विनोद कुमार पुत्र रामभरोसे लाल का 14 वर्षीय बेटा घर से स्कूल गया था। जो स्कूल से वापस लौटकर घर नहीं आया। जिसको लेकर उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालक की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने उसे बरेली रेलवे स्टेशन से सकुशल ढूंढ लिया।