सुल्तानगंज: गंगा में डूबे 14 वर्षीय किशोर का 24 घंटे बाद मिला शव, गांव में छाया मातम
तिलकपुर के पास गंगा नदी में सोमवार को स्नान के दौरान डूबे 14 वर्षीय फंटूश कुमार का शव करीब 24 घंटे बाद मंगलवार को बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फंटूश कुमार बांका जिले के शम्भुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदापुर गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, फंटूश अपने चचेरे भाई बंटी के साथ तिलकपुर स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गया थ