डुमरांव प्रखंड कार्यालय के सभागार में जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर 1 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान सबसे अधिक मामले निजी जमीन पर अवैध दखल, आंगनबाड़ी केंद्रों के निजी घरों में संचालित होने के मामले आए।