छतरपुर नगर: छतरपुर में 29 मार्च को वृहद विधिक साक्षरता शिविर, योजनाओं की मिलेगी जानकारी
छतरपुर में 29 मार्च 2026 को महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के सभा कक्ष में वृहद विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी।वही इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट आज 28 मार्च शाम करीब 7:30 बजे जनसंपर्क विभाग ने जारी किया है।