हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस का नशा मुक्त समाज अभियान, छात्रों को किया जागरूक
झारखंड सरकार के नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर कटकमसांडी थाना प्रभारी ने राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, कटकमसांडी में विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव और संबंधित कानूनों की जानकारी दी। साथ ही डायल 112, साइबर अपराध एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों से बचाव को लेकर भी जागरूक किया गया।