कोडरमा: सोमानी पेट्रोल पंप के पास 15 वर्षों से जमा कचरा, नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल पर हुई सफाई
नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन के पहल पर वर्षों से जमा कचरे के बड़े ढेर को साफ कराया गया। बताया गया कि पहले इस स्थान पर सोमानी पेट्रोल पंप संचालित होता था, लेकिन पेट्रोल पंप बंद होने के बाद यहां कचरा फेंका जाने लगा। लगभग 15 वर्षों से यह जगह कचरा डंपिंग का केंद्र बनी हुई थी, जिस पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया था।