पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर के रामबाग मोड़ के पास बाइक फाइनेंस की बकाया किश्त को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला, बाइक छीनकर आरोपी फरार
Purnea East, Purnia | Jun 15, 2026
पूर्णिया शहर के हॉप हॉस्पिटल रामबाग मोड़ के समीप बीते दिन बाइक सवार एक युवक को घेरकर दबंगों के द्वारा लात, घूंसे और मुक्कों से बेरहमी से पीटा गयाऔर उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए. घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पहुंचाया. घायल युवक की पहचान केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा के निवासी रागीव अनवर के रूप में हुई है.