हरसूद: नगर परिषद छनेरा, नया हरसूद के दैनिक व साप्ताहिक बाजार की पहली बोली ₹10 लाख 60 हजार रही
Harsud, Khandwa | Apr 15, 2026 बुधवार दोपहर नगर परिषद छनेरा नया हरसूद कार्यालय में 1 मई 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए दैनिक एवं साप्ताहिक बाजार ठेके की नीलामी आयोजित की गई। जिसमें 9 लोगों ने 1-1 लाख रुपए की धरोहर राशि जमा कर बोली में भाग लिया। नगर परिषद द्वारा सरकारी बोली 785510 रुपए रखी गई थी। बुधवार को प्रथम बोली 1060000 रुपए शिवम जायसवाल की रही।