रघुराजनगर नगरी: मैहर अस्पताल में खाने की गुणवत्ता पर भडक़े ओआईसी किचन और सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने भोपाल से आए मैहर ओआईसी (ऑफिसर इन चार्ज) डॉ. हर्ष चावरे ने गुरुवार को सिविल अस्पताल मैहर और पीएचसी बदेरा का निरीक्षण किया। अस्पताल के वॉर्डों, लेबर रूम, एएनसी, पीएनसी और एनआरसी वॉर्ड का जायजा लेने के दौरान उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान दोपहर के भोजन की जांच करते हुए जांच की