चन्द्रपुरा: दुगदा के हीरक रोड पर कार-बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
बोकारो जिले के दुगदा थाना क्षेत्र में टी-मोड़ से डुमरा जाने वाली हीरक रोड पर मंगलवार को चार बजे कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार शेखर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शेखर सिंह को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि कार चालक