राजगढ़: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ढाणी दमामियांन राजगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह और प्रवेशोत्सव 2026-27 का आयोजन
Rajgarh, Churu | Apr 8, 2026 राजगढ़ कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ढाणी दमामियांन राजगढ़ (चूरु) में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह और प्रवेशोत्सव 2026-27 का शानदार आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों के अभिभावकों ने बहुत ही उत्सुकता से भाग लिया।समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य श्री अब्दुल सत्तार ने विद्यालय की रूपरेखा बताई।