मेहनगर: मेंहनगर थाना की पुलिस टीम ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है । थाना निरीक्षक निहार नंदन कुमार व मय हमराह फोर्स ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर युवक अवधराज यादव पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र यादव को मटरूगंज ठुठवा मुस्तफाबाद के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।