कालपी: बबीना में करंट लगने से महिला की मौत, बिजली लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
Kalpi, Jalaun | Aug 1, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना में शनिवार सुबह करीब 7 बजे घर के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आने से 38 वर्षीय सीमा पत्नी विपिन धानुक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।