पटना ग्रामीण: पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की 21 लाख महिला लाभुकों के खाते में ₹2100 करोड़ की राशि भेजी
एक अणे मार्ग स्थित संकल्प से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं को सौगात दिया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार सुबह 10:00 बजे बिहार की 21 लाख महिला लाभुकों को ₹10000 प्रति लाभुक की दर से 2100 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया है।