घुवारा: लिधौरा घटना को लेकर भगवा में ओबीसी महासभा का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
भगवा थाना क्षेत्र में लिधौरा गांव की घटना को लेकर ओबीसी महासभा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने भगवा थाना के सामने धरना देकर घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और मुआवजा देने की रविवार की दोपहर 3 बजे मांग की। आंदोलन के दौरान क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।