श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर में बालिका से गैंगरेप के मामले में महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कलेक्ट्रैट पर प्रदर्शन कार्रवाई की मांग
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 29, 2026
श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बालिका से हुए गैंगरेप के मामले में महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कलेक्ट पर जमकर प्रदर्शन किया गया। दोषियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। श्रीगंगानगर की महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष कमला बिश्नोई ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि श्री गंगानगर के निजी होटल में 13 वर्षीय मासूम के साथ गैंगरेप किया गया।