मऊरानीपुर: धायपुरा को मिली विकास की ऐतिहासिक सौगात, कुडार नदी पर बनेगा करोड़ों का पुल, गांवों की बदलेगी तस्वीर
मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम धायपुरा में कुडार नदी पर बनने वाले पुल और सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन सांसद अनुराग शर्मा और विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने किया। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से धायपुरा और बरुआमाफ सहित कई गांवों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।