बिहार: सिंगथू गांव से आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 16 गोली और एक देशी पिस्तौल को किया बरामद।
Bihar, Nalanda | Feb 14, 2024 मानपुर थाना क्षेत्र के सिंगथू गांव से 16 गोली और एक देसी पिस्टल के साथ वीरेंद्र चौधरी के पुत्र नीरज चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी गांव में की गई थी ।छापेमारी में 16 गोली और एक देसी पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।