बिहार: माले के विधायक को आजीवन कारावास की हुई सज़ा के विरोध में माले कार्यकर्ताओ ने बिहारशरीफ में निकाला विरोध मार्च
Bihar, Nalanda | Feb 14, 2024 कमरुद्दीन गंज स्थित माले कार्यालय से माले कार्यकर्ताओ द्वारा विरोध मार्च निकालकर अस्पताल चौराहा पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि विधायक मनोज मंजिल सहित अन्य कार्यकर्ताओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उसी सजा को वापस लेने की मांग को लेकर देश व्यापी आंदोलन किया जा रहा है, उसी कड़ी में आज बिहार शरीफ में भी आंदोलन किया गया है।