नजीबाबाद: नजीबाबाद में फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर को किया गया गिरफ्तार
लिंक एक्सप्रेस में स्टाफ पर झाड़ रहा था रौब नजीबाबाद रेलवे में खुद को विजिलेंस इंस्पेक्टर बताकर यात्रा कर रहे एक फर्जी अधिकारी को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया। आरोपी रेलवे का सेवानिवृत्त कर्मचारी निकला, जो लिंक एक्सप्रेस में सफर के दौरान टीटीई स्टाफ पर रौब गालिब कर सुविधाएं ले रहा था। 1 जून को 7:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।