गुण्डरदेही: ग्राम मुंदेरा सरकारी स्कूल में प्रधान पाठक ने बिना पंचायत प्रस्ताव के 40 साल पुराना पेड़ कटवाया
एक तरफ जहां सरकार पेड़ लगाओ जंगल बचाओ का अभियान चल रही है वहीं ग्राम पंचायत मुंदेरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पेड़ बचाओ अभियान के विपरीत स्कूल के ही प्रधान पाठक रेखा उईके द्वारा शाला परिसर के लगभग 40 साल पुराने पेड़ को बिना पंचायत प्रस्ताव बिना शाला विकाश समिति के जानकारी के अपनी मनमानी करके कटवाया जा रहा है, हद तो तब हो गई जब ग्रामीणों के द्वारा पता चलने पर विरोध करने पहुंचे तो प्रधान पाठक मैडम द्वारा रौब झड़ते हुए गांव वालों को ही कहा गया कि जो करना है कर लो , जहां शिकायत करना है है कर लो