चांपा: बिर्रा में पैदल चल रहे व्यक्ति को कैप्सूल वाहन ने कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, किया गया पोस्टमार्टम
जांजगीर चांपा के बिर्रा थाना क्षेत्र के कुछ दूरी पर कैप्सूल वाहन ने पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया था और व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दिया था. मृतक व्यक्ति का नाम छत्तू पटेल था और वह वार्ड नंबर 9 के वासी था. इधर, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया है