मंझनपुर: कौशाम्बी जिले के आठ केंद्रों पर 17,856 परीक्षार्थी देंगे आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है।