आगर: पालखेड़ी व शहर के वेयरहाउस में गेहूं उपार्जन केंद्रों पर तौल कांटों का पूजन कर समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू
आगर में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के तहत शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे पालखेडी एवं शहर के एक वेयरहाउस स्थित उपार्जन केंद्रों पर तौल कांटों का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय मौजूद रहे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर उपार्जन कार्य की शुरुआत की और केंद्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।