औरैया: कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में मजदूरी से लौट रहीं दो सगी बहनों पर पुरानी रंजिश में दबंगों ने किया हमला और मारपीट
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर (कटरा) में मजदूरी कर घर लौट रही दो सगी बहनों के साथ गांव के ही दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खानपुर निवासी नजराना पुत्री सानू ने पु