सूरजपुर: शहर के पुराना बस स्टैंड में खाद्य विभाग की टीम के द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
सूरजपुर के शहर में पुराना बस स्टैंड में स्थित चौपाटी में ठेले व गुमटियों में संचालित दुकानों,भोजनालय और बिरयानी सेंटर का खाद्य विभाग की टिम ने निरीक्षण किया,जहां इन जगहों पर कमर्शियल सिलेंडर नीले रंग का उपयोग किया जा रहा है। या नहीं इसकी जांच की गई,वहीं जांच के दौरान कई दुकानों में पाया गया की घरेलू कनेक्शन के लाल रंग के सिलेंडर का उपयोग किजा जा रहा है,।जहां इस पर दुकान संचालकों को शासन की दिशा निर्देश से अवगत कराते हुए उन्हें कमर्शियल सिलेंडर उपयोग करने की समझाइश दी गई।