धामपुर: नहटौर में रोडवेज बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा चालक यूनियन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मनाया मजदूर दिवस
शुक्रवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता नहटौर में रोडवेज बस स्टैंड के बाहर ई रिक्शा चालक यूनियन के कार्यालय पर पहुंचे। वहां उन्होंने मजदूर दिवस मनाया। इस मौके पर कामरेड गुलाम साबिर सिद्दीकी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।