छतरपुर नगर: कुम्हार टोली में प्रेम प्रसंग की रंजिश बनी हत्या की वजह, युवक के परिवार पर हमला; मां की मौत, बेटे ने आरोपियों पर 302 की
नौगांव थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। युवक और युवती के घर से चले जाने की रंजिश में लड़की पक्ष के 7-8 लोगों ने कथित तौर पर युवक के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में 55 वर्षीय हरकुंवर प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।