धामपुर: नहटौर क्षेत्र के हरगनपुर नवादा गांव में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद और मारपीट में एक व्यक्ति घायल
Dhampur, Bijnor | Jun 21, 2026 रविवार शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक हरगनपुर नवादा गांव निवासी आफताब (पुत्र सलाउद्दीन) अपनी ताई के साथ बाइक पर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गांव के एक अन्य युवक की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। छोटी सी टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दूसरे बाइक सवार युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर आफताब के साथ मारपीट की।