नौगावां सादात: बिजनौर बैराज से छोड़ा जा रहा पानी, नौगांवा तहसील क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात, ग्रामीण परेशान
जिले के करीब 60 गांवों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। शीशोवाली, दारानगर, जाटोवाली और ढाकोवाली समेत कई गांवों के बाहरी हिस्सों में पानी भरा है। ग्रामीण ट्यूब के सहारे खेतों तक पहुंच रहे हैं। रामगंगा पोषक नहर को नाव से पार करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी नहीं हुई है। लेकिन गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा है।