नौगावां सादात: नौगांवा सादात में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि मनाई गई, दी श्रद्धांजलि
शनिवार को नौगांव सादात नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान विभाग के जिला संयोजक व पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि दी है।