भोरे: भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब,भक्तिमय हुआ माहौल, विधि व्यवस्था में पुलिस मुस्तैद
भोरे में शारदीय नवरात्र को लेकर चारों तरफ भक्तिमय माहौल बना हुआ है। नवरात्र के पावन अवसर पर मां भोरेवाली के प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार की सुबह 8:00 बजे से ही माता रानी के दर्शन पूजा अर्चना और दुर्गा सप्तशती के पाठ के लिए भक्तों का पहुंचना जारी है। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया।