सासनी: नींद में होने के कारण छत से उतरते समय एक व्यक्ति सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल से रेफर
Sasni, Hathras | Jun 18, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव हड़ोली में नींद में होने के कारण छत से उतरते समय एक व्यक्ति राजकुमार पुत्र बाबूलाल नीचे गिर गए। हादसे के दौरान व्यक्ति के सिर में चोट लग गई और वह घायल हो गए। परिजन व्यक्ति को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने 108 एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।