छतरपुर: छतरपुर में एसडीओ के आदेश की उड़ रही धज्जियां, नो-एंट्री के बावजूद बाजार में धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन।
अनुमंडल मुख्यालय छतरपुर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जारी किया गया प्रशासनिक आदेश अब कागजों तक ही सिमट कर रह गया है। नो-एंट्री लागू होने के बावजूद भारी मालवाहक वाहनों का बाजार क्षेत्र में बेधड़क प्रवेश जारी है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है और हादसों का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है