श्री गंगानगर: महाराजा गंगा सिंह चौक से अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर साइकिल रैली एवं पैदल मार्च से जागरूकता का संदेश
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 26, 2026
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्रीगंगानगर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस (26 जून 2026) के उपलक्ष्य में "नशा मुक्त भारत सप्ताह" के अंतर्गत शुक्रवार को सुबह 10:00 जिले में जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइकिल रैली एवं पैदल मार्च का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने महाराजा गंगासिंह चौक से साइकिल रैली एवं पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाई।