शामली: डीएम ने शामली कलेक्ट्रेट पर अधिकारियों के साथ की बैठक, समितियों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चर्चा
Shamli, Shamli | May 30, 2026 शनिवार की शाम 4 बजे डीएम कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक डीएम आलोक यादव द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया की समितियों पर लगातार खाद भेजते हुए प्रतिदिन खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे किसानों को आसानी से खाद मिलती रहे और फसल बुवाई में कोई परेशानी ना हो।